4,999 महीने की EMI में अपनी नई कार खरीदें: जानिए आसान EMI प्लान

Tata Punch : अगर आपको नई कार लेनी है जो मजबूती के साथ साथ आपको CNG और पेट्रोल का विकल्प भी दे तो टाटा की पंच को आप एक बार आजमा कर देख सकते है। क्योकि आज के समय में मार्किट में इसकी जबरदस्त डिमांड देखने को मिल रही है। इसका कारण ये भी है की ये पेट्रोल और CNG के विकल्प के साथ साथ किफायती दामों में उपलब्ध भी है। इसका मेन्टेन्स भी काफी कम होने के साथ साथ आपको 4,999 रु की EMI के साथ मिल जाती है। EMI तो आप जितना लोन करवाएंगे उस पर निर्भर करता है लेकिन कम से कम डाउन पेमेंट के साथ आसानी से आप EMI पर TATA Punch को अपना बना सकते है। आपके सपनो की कार को आप एकमुश्त पेमेंट ना करके EMI पर अपने घर ले जा सकते है।

6.20 लाख रु से शुरू होती है कीमत

वैसे तो Tata की पंच SUV के कई वेरिएंट है जो अलग अलग कीमत के साथ उपलब्ध है। इनमे फीचर भी कीमत के हिसाब से अलग अलग दिए गए है। लेकिन बेस मॉडल आप आसानी से 6.20 लाख रु से खरीद सकते है। हालाँकि इसमें थोड़ा खर्चा आपको और करना होगा। जैसे की RTO चार्ज और अन्य खर्चे शामिल है। जो की आप हर गाडी की खरीद पर भुगतान करते है। टाटा पंच को 85 हजार रु तक की न्यूनतम डाउन पेमेंट के साथ खरीद सकते है। इस पेमेंट के भुगतान के बाद आप EMI हर महीने भर सकते है। इन खर्चो को शामिल करने के बाद टाटा पंच का बेस वेरिएंट (Pure MT) ऑन-रोड कीमत लगभग ₹7.25 लाख के आसपास बनती है

वेरिएंट (Variant) एक्स-शोरूम कीमत अनुमानित ऑन-रोड (₹ लाख)
Pure MT 6.00 लाख 6.60 लाख
Adventure MT 7.17 लाख 8.11 लाख
Accomplished Plus 8.42 लाख 9.52 लाख
Creative Plus S 9.57 लाख 10.81 लाख
Creative Plus Sunroof Camo 10.32 लाख 12.06 लाख

4,999 की EMI के लिए कितना डाउन पेमेंट करना होगा

अगर आप चाहते है की आपको हर महीने कम EMI भरना पड़े जैसे की 4,999 रु की EMI आपको बनवानी है तो आपको डाउन पेमेंट अधिक भुगतान करना होगा। क्योकि बेस मॉडल की कीमत ऑन रोड 7 लाख से अधिक होता है और यदि 5 साल के लिए 4,999 रु की EMI करवानी है तो आपको करीब 4 से 5 लाख रु के बिच में डाउन पेमेंट करना होगा। इसके बाद आपका जो लोन बचेगा उसमे आप 5000 रु तक की EMI में भुगतान कर सकते है। अगर आप कम डाउन पेमेंट करते है तो आपको अधिक EMI भरना होगा। जैसे की आपने 1 लाख रु डाउन पेमेंट भरा है तो आपको हर महीने 10 से 15 हजार के बिच में EMI भरना होगा। वो निर्भर करता है की आप कितने साल के लिए लोन का भुगतान करने वाले है।

Note : यह आंकड़े आपके शहर की ऑन-रोड कीमत और बैंक की ब्याज दर के अनुसार थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकते हैं । सटीक जानकारी के लिए अपने नजदीकी टाटा डीलरशिप या बैंक से कन्फर्म करें।

Leave a Comment