Realme अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme 16 Pro जल्द ही बाजार में उतार सकती है। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर की इस आने वाली डिवाइस को लेकर कई अहम लीक्स सामने आई हैं जिनसे इसके स्पेसिफिकेशंस (specifications) का खुलासा हुआ है। यह फोन मौजूदा Realme 15 Pro की जगह लेगा। आईए जानते है कि कैसे ये RealMe 15 Pro
4 वेरिएंट में होगा लॉन्च?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्सटर Anvin ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें Realme 16 Pro के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारियां दी गई हैं। टिप्सटर के मुताबिक इस स्मार्टफोन में RAM और स्टोरेज के चार अलग-अलग वेरिएंट होंगे। बेस वैरिएंट में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिल सकती है, जबकि बाकी तीन ऑप्शन 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और टॉप वैरिएंट में 12GB + 512GB का कॉम्बिनेशन हो सकता है।
कलर ऑप्शन की बात करें तो Realme 16 Pro को गोल्ड, ग्रे और पर्पल—तीन कलर्स में लाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर के मामले में यह Android 16 बेस्ड Realme UI 7 पर चल सकता है जो यूजर्स को लेटेस्ट फीचर्स का अनुभव देगा।
200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा की एंट्री
कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme 16 Pro में डुअल रियर कैमरा यूनिट (dual rear camera unit) दी जा सकती है। इसमें प्राइमरी कैमरा 200 मेगापिक्सल का होगा जबकि सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का मिल सकता है। यह कैमरा सेटअप फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए काफी दमदार साबित हो सकता है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
डिस्प्ले के मामले में भी यह फोन काफी इंप्रेसिव लग रहा है। लीक्स के अनुसार Realme 16 Pro में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट (refresh rate) के साथ आएगा। गेमिंग और कंटेंट देखने के लिहाज से यह स्क्रीन काफी शानदार हो सकती है।

7000mAh की दमदार बैटरी
बैटरी के मामले में Realme 16 Pro में कोई समझौता नहीं किया गया है। इसमें 7,000mAh की बैटरी दी जा सकती है जो 80W फास्ट चार्जिंग (fast charging) को सपोर्ट करेगी। यानी हेवी यूज के बाद भी फोन पूरे दिन आराम से चल जाएगा।
Realme 15 Pro से तुलना
अगर हम मौजूदा Realme 15 Pro की बात करें, तो यह स्मार्टफोन इस साल जुलाई में भारत में लॉन्च किया गया था। इसमें 6.8 इंच का फुल HD+ 4D Curve+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 2,800 × 1,280 पिक्सल्स है। डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल (peak brightness level) के साथ आता है।
प्रोसेसर के तौर पर इसमें Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट है। स्टोरेज की बात करें तो Realme 15 Pro में 12GB तक RAM और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा (ultra-wide camera) है। कैमरा 4K 60fps को सपोर्ट करता है। फ्रंट में भी 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Realme 15 Pro में भी 7,000mAh की बैटरी है जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर (in-display fingerprint sensor) दिया गया है।
Realme 16 Pro की लॉन्चिंग डेट और कीमत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन लीक्स देखकर लग रहा है कि यह जल्द ही बाजार में दस्तक दे सकता है।









