School Holiday: लाखों स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी है क्योंकि इस बार सर्दियों की छुट्टियां (Winter Holidays) पहले से ज्यादा लंबी मिलने जा रही हैं। शिक्षा विभाग (Education Department) ने शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है और साफ कर दिया है कि 25 दिसंबर 2025 से लेकर 5 जनवरी 2026 तक सभी सरकारी और निजी स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे। यानी कुल 12 दिनों का लंबा शीतकालीन अवकाश।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक (Director of Secondary Education) सीताराम जाट ने कैलेंडर जारी करते हुए बताया कि दिसंबर महीने में कुल 21 दिन स्कूल चलेंगे। 25 तारीख से पहले इस माह में सिर्फ रविवार की छुट्टी रहेगी, कोई दूसरा सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) नहीं है।
पिछली बार से ज्यादा मिलेगा आराम मिलेगा
दिलचस्प बात यह है कि यह लगातार दूसरा साल है जब शीतकालीन अवकाश की अवधि बढ़ाई गई है। आमतौर पर यह छुट्टियां 31 दिसंबर तक ही रहती थीं, लेकिन अब 5 जनवरी तक का ब्रेक मिलेगा। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला लगातार बढ़ रही ठंड (Cold Wave) को देखते हुए लिया गया है।

पिछले कुछ सालों में जब कड़ाके की ठंड पड़ी थी तब अलग-अलग जिलों में कलक्टर्स (District Collectors) को अचानक छुट्टियों का ऐलान करना पड़ता था। कभी किसी जिले में दो-तीन दिन एक्स्ट्रा छुट्टी, तो कभी किसी में और। इससे न सिर्फ पढ़ाई का शेड्यूल गड़बड़ाता था बल्कि पैरेंट्स को भी दिक्कत होती थी। इस बार शुरुआत में ही कैलेंडर में अवधि बढ़ाकर इस असुविधा से बचने की कोशिश की गई है।
बच्चों की सुरक्षा पहले है ओर सब बाद में
शिक्षा अधिकारियों ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा (Student Safety) को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। खासकर छोटे बच्चे जो सुबह-सुबह ठंड में स्कूल जाते हैं, उनके लिए यह राहत भरा कदम है। साथ ही ग्रामीण इलाकों में जहां कोहरा (Fog) और ठंडी हवाओं का असर ज्यादा रहता है, वहां के विद्यार्थियों को भी फायदा होगा।
6 जनवरी से फिर शुरू होगा सिलसिला
लंबे ब्रेक के बाद 6 जनवरी 2026 को स्कूल दोबारा खुलेंगे। तब तक बच्चे घर पर आराम करेंगे, परिवार के साथ समय बिताएंगे और नए साल (New Year) का जश्न भी मनाएंगे। छुट्टियों के बाद जब क्लास रूम में रौनक लौटेगी, तब शिक्षक भी बोर्ड एग्जाम्स (Board Exams) की तैयारी को अंतिम रूप देने में लग जाएंगे।
फिलहाल तो पैरेंट्स और बच्चे दोनों ही इस खबर से खुश नजर आ रहे हैं। खासकर जिन घरों में दादा-दादी या रिश्तेदार दूर रहते हैं, उनके लिए यह लंबी छुट्टी मिलने-जुलने का अच्छा मौका होगी।









