जल्द ही आने वाली है ये इलेक्ट्रिक कार, Nexon EV और XUV400 को देगी सीधी टक्कर

Kia Syros EV : देश में तेजी के साथ ग्रो हो रहे इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्किट में एक और EV कार का नाम शामिल होने वाला है। और ये नाम होगा KIA की आने वाली नई Kia Syros EV का जो की एक दमदार रेंज वाली EV कार होने वाली है। KIA india की तरफ से जल्द ही भारतीय मार्किट में हाई रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV कार को लांच करने की तैयारी चल रही है। साल 2026 के मार्च महीने के आसपास इस मॉडल को मार्किट में लांच किया जाने वाला है। अगर आपको EV कार लेनी है या इसके बारे में और अधिक जानकारी चाहिए तो पुरे आर्टिकल को ध्यान से पढ़िए।

मिलेगी दमदार रेंज

EV कार की औसत रेंज 250 से 300 km तक की होती है। कुछ कारो में 400 से 450 किलोमीटर तक की रेंज भी होती है। लेकिन किआ की ये कार 300 से 350km तक की रेंज में आने वाली है। हालाँकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मीडिया सूत्रो के मुताबिक आने वाले समय में एक बेहतरीन EV SUV कार भारत में लांच होगी। इसकी कीमत करीब 15 से 20 लाख रु तक हो सकती है। इसमें 45kWh और 49kWh बैटरी सिस्टम दिया जा सकता है। हालाँकि इसमें काफी कुछ एडवांस फीचर भी शामिल होने वाले है।

KIA EV
KIA EV

TATA NEXON और MAHINDRA XUV 400 मॉडल से होगा मुकाबला

Kia की आने वाली इस नई EV का सीधा मुकाबला Tata Nexon EV और Mahindra XUV400 जैसे कार मॉडल से होने वाला है। जो की पहले से ही मार्किट में मौजूद है। हालाँकि KIA के कुछ ही मॉडल भारतीय मार्किट में मौजूद है जो की पेट्रोल इंजन में है। लेकिन ये EV मॉडल जल्द ही भारतीय मार्किट में लांच होने के साथ अपनी पकड़ बना सकता है। KIA के जो मॉडल भारतीय मार्किट में है उनकी डिमांड काफी अधिक है तो ऐसे में कंपनी के नए मॉडल को पॉपुलर होने में समय कम लगेगा।

क्या कुछ ख़ास मिल सकता है

इस नई EV में ADAS , 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, दो 12.3-इंच डिस्प्ले और 5-इंच टचस्क्रीन क्लाइमेट कंट्रोल जैसी खूबियां शामिल होने वाली है। इसके साथ साथ इसमें क्लाइमेट कण्ट्रोल, सीट्स रीसाइक्लिंग, वेन्टीलेटेड जैसे फीचर भी शामिल किये जा सकते है। Kia Syros EV भारत में 2026 की शुरुआत में यानी जनवरी से मार्च के बीच लॉन्च हो सकती है।

Leave a Comment