देश में 70 प्रतिशत लोगो को ऐसी बाइक चाहिए होती है जो बेहतर माइलेज के साथ साथ दमदार लुक और कम कीमत में उपलब्ध हो और फ़िलहाल मार्किट में कई ऐसी बाइक मौजूद है जो अच्छी खासी माइलेज देने के साथ साथ कम कीमत में भी आ रही है। इसमें Honda Shine 100 से लेकर TVS की स्पोर्ट, प्लेटिना जैसी बाइक शामिल है। जो लोग रोजाना बाइक से अपने काम पर जाते है उनके लिए बाइक माइलेज काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। लेकिन बहुत से लोगो का बजट भी काफी कम होता है ऐसे में वो नई बाइक को लेना तो चाहते है लेकिन बजट के कारण नहीं ले पाते है। अगर आपका भी बजट टाइट है तो आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है। क्योकि आप आसानी से 5000 रु देकर भी अपने सपनो की बाइक को घर पर ला सकते है और फिर धीरे धीरे EMI के जरिये आप बाइक को अपना बना सकते है।
5000 रु भरकर ला सकते है अपने सपनो की बाइक
जरुरी नहीं है की आपके पास 70 से 80 हजार रु हो तभी आप बाइक लेकर आये, मार्किट में जितनी भी बाइक आती है उस पर कंपनियों की तरफ से EMI की सुविधा दी जाती है। और कम डाउन पेमेंट के साथ आपको बाइक उपलबध करवाई जाती है। अगर आप बेहतर माइलेज के साथ ऐसी बाइक चाहते है जो 5000 रु तक डाउन पेमेंट के साथ आप घर लेकर आये तो Honda की शाइन 100 आपके लिये बेहतर बाइक होगी। ये हल्की बाइक होने के साथ साथ कम कीमत एवं बेहतर माइलेज के कारण काफी पॉपुलर है। वैसे तो इसकी कीमत 70 हजार रु के करीब है लेकिन आप इसको EMI पर ले सकते है। कम से कम 5000 रु तो आपको भरना होगा। जो की डाउन पेमेंट होती है। इसके बाद आप हर महीने EMI पर बाइक को घर ला सकते है। आइये देखते है 5000 डाउन पेमेंट पर आपको कितना EMI देना होगा।

अगर आप हौंडा शाइन 100 को लेते है तो इसकी कीमत दिल्ली शोरूम के हिसाब से 68,794 रु के करीब है और यदि आप इसको 5000 रु डाउन पेमेंट भरकर लाते है और 24 महीने के लिए आपने EMI करवाई है तो करीब 2914 रु का हर महीने आपको पेमेंट करना होगा। आज के समय में इतनी EMI आप आसानी से चुकता कर सकते है और बाइक तो आपको डाउन पैमेंट के साथ मिल ही रही है। ऐसे में आप आसानी से अपने सपनो की बाइक को 5000 रु की डाउन पेमेंट के साथ घर पर ला सकते है।
Honda shine 100 में क्या क्या फीचर मिलते है
ये बाइक उन लोगो के लिए है जो रोजाना बाइक से अपने काम पर जाते है कोई हैवी लोड की जरुरत नहीं होती है। इस बाइक में सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। जो की 98.98cc का है और ये 4 स्पीड गियर बॉक्स के साथ आता है। इस बाइक की नार्मल एवरेज कंपनी की तरफ से तो 55kmpl तक की कही जा रही है लेकिन काफी यूजर के मुताबिक यदि बाइक को नार्मल तरीके से चलाया जाता है यानि की हाई स्पीड या लौ स्पीड में ना चलाकर इसको सामान्य स्पीड जैसे की 50 से 60 की स्पीड पर चलाते है तो ये 70 से 80 kmpl तक की माइलेज दे देती है।
इस बाइक में लुक भी काफी अच्छा दिया है साथ में इसमें 17-इंच अलॉय व्हील्स और तेल के लिए टंकी 9 लीटर की दी गई है। ये बाइक काफी हल्की है। इसका वजन 99 किलोग्राम है। जो काफी कम है। रोजमर्रा के कामो के लिए बेहतरीन बाइक है। इस बाइक की टक्कर पलेटिना, CD डीलक्स जैसे मॉडल से है। क्योकि ये बाइक्स भी इसी सेगमेंट में आ रही है और इनकी माइलेज भी काफी अच्छी है। अगर आपको Honda Shine 100 लेकिन है EMI पर तो आपको नजदीकी हौंडा शोरूम पर जाना चाहिए। जहा से आपको और अधिक जानकारी मिलेगी।
Note : यहाँ केवल जानकारी दी गई है। कीमत एवं डाउन पेमेंट आपको शोरूम पर जाकर पता करना जरूरी होता है। हर शोरूम पर डाउन पैमेंट जरुरी नहीं है की समान रूप से लागु हो।