लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

[slim_seo_breadcrumbs]

दिल्ली-NCR की हवा फिर जहरीली: हरियाणा के चार शहर टॉप-7 में, सोनीपत नंबर-1 पर काबिज

Haryana News: सर्दी शुरू होते ही दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) की हवा फिर से गले पड़ने लगी है। शनिवार को देश के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में हरियाणा ने बाजी मार ली। टॉप-10 में चार शहर सिर्फ हरियाणा के हैं और सबसे ऊपर सोनीपत विराजमान है।

सोनीपत-बहादुरगढ़ में सांस लेना मुश्किल

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक शनिवार शाम तक सोनीपत का AQI (Air Quality Index) 329 तक पहुंच गया था। यानी बहुत खराब (Very Poor) से भी दो कदम आगे। दूसरे नंबर पर बहादुरगढ़ रहा जहां AQI 322 रहा। दोनों शहरों में धुंध इतनी घनी थी कि दोपहर में भी सड़क पर गाड़ियों की हेडलाइट जलानी पड़ रही थीं।

टॉप-7 में हरियाणा के चार, यूपी के दो और दिल्ली छठे नंबर पर
देश के सात सबसे प्रदूषित शहरों में चार हरियाणा के ही निकले।

  • सोनीपत – 329
  • बहादुरगढ़ – 322
  • धारूहेड़ा – 309
  • चरखी दादरी – 304

इसके बीच यूपी के नोएडा और हापुड़ ने 310-310 AQI के साथ तीसरा-चौथा स्थान साझा किया। दिल्ली इस बार थोड़ा पीछे रह गई – राजधानी का औसत AQI 305 रहा और वह छठे नंबर पर खिसक आई।

पराली का धुआं या इंडस्ट्री? दोनों का कॉम्बो

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि हरियाणा के इन शहरों के आसपास इंडस्ट्रियल एरिया (industrial area) ज्यादा हैं और पंजाब-हरियाणा में पराली जलाने का सीजन भी जोरों पर है। मौसम विभाग कह रहा है कि हवा की रफ्तार कम होने से प्रदूषक एक जगह जमा हो रहे हैं। नतीजा ये कि सुबह-शाम सांस लेते वक्त गले में खराश और आंखों में जलन आम शिकायत बन गई है।

डॉक्टर तो पहले से चेता रहे हैं और कह रहे है कि जिन्हें अस्थमा या सांस की पुरानी बीमारी है वो बाहर निकलते वक्त N-95 मास्क जरूर लगाएं। बच्चे और बुजुर्ग तो घर में ही रहें तो बेहतर।

फिलहाल ग्रैप (GRAP) के स्टेज-3 प्रतिबंध पहले से ही लागू हैं लेकिन हवा सुधरने का नाम नहीं ले रही। अगले दो-तीन दिन मौसम साफ नहीं हुआ तो AQI और ऊपर चढ़ सकता है। देखते हैं कब तक ये स्मॉग का कहर चलता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Jhajjar yashu chahar murder case sit investigation maternal uncle conspiracy

Jhajjar Yashu Murder Case: भांजे की कब्र पहले खोदी, फिर नशे का ओवरडोज देकर मारा; सेना के रिटायर्ड जवान के बेटे के साथ ‘दृश्यम’ जैसी साजिश

Bittu bajrangi marriage fraud aligarh wedding scam faridabad police case

Bittu Bajrangi Fraud: नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी के साथ ‘लुटेरी दुल्हन’ का खेल? अलीगढ़ में बारात लेकर पहुंचे तो उड़ गए होश!

Faridabad crime news police attacked purani bhupani village constable beate 20260220 092612

फरीदाबाद में खाकी शर्मसार: दो परिवारों के झगड़े में बीच-बचाव करने गई पुलिस पर हमला, सिपाही को जमीन पर पटका

हरियाणा: 1.17 करोड़ में बिका था ये VIP नंबर, अब बोली रद्द — फिर होगी नीलामी

हरियाणा: 1.17 करोड़ में बिका था ये VIP नंबर, अब बोली रद्द — फिर होगी नीलामी

हरियाणा का 2047 विजन: 50 लाख नौकरियां और 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी का बड़ा प्लान तैयार

हरियाणा का 2047 विजन: 50 लाख नौकरियां और 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी का बड़ा प्लान तैयार

1 दिसंबर से हरियाणा की सड़कों पर आवारा गोवंश के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान, पकड़ने पर मिलेंगे 300 से 800 रुपये

1 दिसंबर से हरियाणा की सड़कों पर आवारा गोवंश के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान, पकड़ने पर मिलेंगे 300 से 800 रुपये

Leave a Comment