अब 5-सीटर में क्यों करना एडजस्ट? 🤔 जब बजट में मिल रही है 7-सीटर Ertiga CNG

News Desk : जब परिवार बड़ा हो और गाडी छोटी हो तो दिक्क़ते बढ़ जाती है। किसी शादी में जाना हो या फिर किसी फंक्शन में जाना हो तो विकल्प ये बचता है की कोई दूसरी गाडी आपको लेनी होती है या फिर 5 सीटर में ही ठूंस ठूंस कर जाना पड़ता है और सफर लम्बा हो तो दिक्क्त काफी हो जाती है। भारत में ये मामले अक्सर सामने आते है और चालान भी होते है। अगर आप भी इस तरह की दिक्क्त से जूझ रहे है तो अब आपका समाधान Ertiga CNG ने कर दिया है। क्योकि ये बड़े परिवारों के लिए एक दमदार और स्टाइलिश कार है और इसमें स्पेस काफी अधिक मिलता है। 7 सीटर कार होने से इसमें पुरे परिवार के सदस्य आराम से सफर कर सकते है।

CNG का विल्कप और माइलेज बेहतर

Ertiga ने नए मॉडल को बेहतरीन स्टाइल और CNG वेरिएंट के साथ लांच किया है और इसकी कार का क्रेज तेजी के साथ बढ़ भी रहा है। क्योकि 7 सीटर में ये काफी दमदार और बेहतर माइलेज वाली कार है। इसकी खरीद के लिए वेटिंग में रहना पड़ता है। कार बड़े परिवारों के लिए अच्छा विकल्प है। इसकेसाथ साथ अच्छी बात ये भी है की यह गाड़ी 26.11 किमी/किग्रा तक का बेहतरीन माइलेज देती है। जिससे इसकी खरीदारी काफी तेजी के साथ बढ़ी भी है और लोगो की पहली पसंद भी बनी हुई है। आइये जानते है इसमें क्या कुछ ख़ास फीचर मिलते है।

इंजन, स्पेस , पावर और पेट्रोल कैपिसिटी

मारुती की तरह से लांच इस मॉडल में 1.5-लीटर K15C डुअलजेट, डुअल VVT पेट्रोल इंजन दिया गया है। जो पेट्रोल, CNG की सुविधा देता है। इसमें फ्यूल टैंक 45 लीटर का और CNG में 60 लीटर टैंक की कैपिसिटी है। इसका इंजन 1462 cc का है और ये CNG में 86.63 bhp @ 5500 rpm की पावर देता है। 5 स्पीड मैन्युअल गियर ट्रांसमिशन के साथ ये ARAI द्वारा प्रमाणित माइलेज (CNG 26.11 किलोमीटर प्रति किलोग्राम की देती है। अर्टिगा सीएनजी में कंपनी द्वारा फिटेड एस-सीएनजी (S-CNG) टेक्नोलॉजी दी गई है। जिससे इसकी सेफ्टी काफी बेहतर होती है।

eartiga

EMI पर लेना चाहते है कार ?

आप अगर CNG मॉडल को EMI पर लेना चाहते है तो आपको बता दे की एक्स शोरूम कीमत Ertiga VXI (O) CNG 11.01 लाख रु के करीब है इसमें आपको RTO और बीमा जैसे चार्ज भी देने होंगे तो ये 12.75 लाख के करीब ऑन रोड हो सकती है। वही इसका दूसरा मॉडल Ertiga ZXI (O) CNG 12 लाख रु एक्स शोरूम और ऑन रोड 14 से 15 लाख के बीच आएगा। लेकिन आप अगर इसको EMI पर लेना चाहते है तो आपको कुछ राशि डाउन पेमेंट के तौर पर जमा करनी होगी और इसके बाद EMI हर माहिए आप भर सकते है। डाउन पेमेंट गाडी की कीमत का कम से कम 20 फीसदी तो होता ही है। ऐसे में कम से कम 2 से 3 लाख रु के बीच आपको डाउन पेमेंट देना होता है। आइये जानते कुछ उदारण के लिए कितना EMI बनेगा।

EMI

  • ऑन-रोड कीमत: ₹ 12,75,000
  • डाउन पेमेंट (20%): ₹ 2,55,000
  • कुल लोन राशि: ₹ 10,20,000

अगर आप ₹ 2,55,000 का डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपकी लोन राशि ₹ 10,20,000 होगी। इस पर 9.5% की अनुमानित ब्याज दर के हिसाब से EMI इस प्रकार बनेगी

  • 3 साल के लिए
  • ₹ 32,820 प्रति माह
  • 5 साल के लिए
  • ₹ 21,550 प्रति माह
  • 7 साल के लिए
  • ₹ 16,770 प्रति माह

जरूरी सूचना: ये सभी आंकड़े अनुमानित हैं। आपके शहर, बैंक की ब्याज दर और डीलर के ऑफर्स के आधार पर इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है। सटीक जानकारी के लिए अपने नज़दीकी मारुति सुजुकी डीलर और बैंक से संपर्क करें।

Leave a Comment