Royal Enfield Scram 440 : जो लोग रॉयल एनफील्ड बाइक को पसंद करते है और उसके नए मॉडल Royal Enfield Scram 440 को खरीदना चाहते है उनके लिए अच्छी खबर ये है की इसकी बुकिंग अब दोबारा से शुरू हो चुकी है। कुछ टेक्निकल दिक्क्त के कारण इस बाइक मॉडल की बुकिंग बंद कर दी गई थी, लेकिन कंपनी ने इसकी बुकिंग को फिर से चालू कर दिया है तो अब आप आसानी से Royal Enfield Scram 440 की बुकिंग करवा सकते है।

आपको बता दे की Royal Enfield Scram 440 को लांच के बाद अप्रेल माह में इसकी बुकिंग को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था क्योकि बाइक में कुछ टेक्निकल दिक्क्त आई थी। स्टार्ट होने में आने वाली प्रॉब्लम के कारण कंपनी ने तत्काल प्रभाव से इसकी बुकिंग को बंद कर दिया था , लेकिन अभी इसकी बुकिंग फिर से शुरू हो चुकी है। कंपनी की तरफ से बाइक में हुई तकनिकी खराबी को पूर्ण रूप से चेक और सॉल्व कर लिया गया है। जिसके बाद से बाइक की बुकिंग दोबारा से शुरू हो चुकी है।
पुरे देश में दोबारा से शुरू हो गई Royal Enfield Scram 440 की बुकिंग
भारत में रॉयल एनफील्ड बाइक का जबरदस्त क्रेज है। युवाओ को आज के समय में इसके मॉडल काफी पसंद आ रहे है। हाल ही में लांच Royal Enfield Scram 440 मॉडल का क्रेज भी काफी अच्छा देखने को मिला था, लेकिन बिच में तकनीकी दिक्क्त के कारण इसकी बुकिंग बंद हुई थी लेकिन अभी पुरे देश में इसकी बुकिंग दोबारा से शुरू हो चुकी है। तो जिन लोगो ने बुकिंग की हुई थी उनको बाइक डिलीवर की जाएगी और नए लोग इसकी बुकिंग करवा सकते है।

Royal Enfield Scram 441 का अपडेटेड मॉडल
आपको बता दे की मार्किट में पहले से मौजूद Royal Enfield Scram 441 मॉडल का अपडेटेड मॉडल Royal Enfield Scram 440 है जो की दमदार इंजन और स्टाइलिश लुक के साथ मार्किट में फिर से लांच हुआ है। फ़िलहाल इस बाइक की बुकिंग तो हो रही है लेकिन वेटिंग लिस्ट 30 दिन के करीब चल रही है। हालाँकि ये कलर कॉम्बिनेशन और मॉडल पर निर्भर करता है की आपको बाइक कब मिलने वाली है। इस बाइक में 443cc का 4 स्ट्रोक के साथ सिंगल सिलेंडर वाला एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है जो की 6 स्पीड गियर के साथ आ रहा है और इसकी माइलेज करीब 29kmpl बताई जा रही है। इसमें 15 लीटर की पेट्रोल टंकी दी गई है।

बाइक के फ्रंट में टेलस्कोपिक और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन और स्पॉक अलॉय व्हील मिलते है। इसमें ब्रेकिंग सिस्टम डिस्क वाला है। दोनों ही ब्रेक डिस्क ब्रेक है। आगे 300mm और पीछे 240mm डिस्क ब्रेक है। इसके साथ USB चार्जर, डिजिटल एनॉलॉग क्लस्टर, LED हेड लाइट इसमें दी गई है। इस बाइक के दो मॉडल मार्किट में उपलब्ध है इसमें स्क्रैम 440 ट्रेल (Trail) और स्क्रैम 440 फोर्स (Force) मॉडल शामिल है।
कीमत और बुकिंग का क्या है मामला
स्क्रैम 440 ट्रेल (Trail) मॉडल की कीमत दिल्ली एक्स शोरूम में 2.08 लाख के करीब है लेकिन RTO और बीमा जैसे चार्ज के बाद ये 2.46 लाख ऑन रोड कीमत हो सकती है। वही पर स्क्रैम 440 फोर्स (Force) की एक्स शोरूम कीमत 2.15 लाख रु के करीब है लेकिन ऑन रोड कीमत इसकी 2.53 लाख के करीब होती है। आप इस बाइक को डाउन पेमेंट के साथ EMI पर भी ले सकते है। लेकिन इसकी EMI 6 से 7 हजार रु तक हो सकती है अगर डाउन पेमेंट आप कम करते है। इस बाइक की बुकिंग के लिए आप ऑनलाइन royalenfield.com के जरिये भी कर सकते है या फिर आप नजदीकी रॉयल एनफील्ड डीलर शिप के जरिये भी कर सकते है। डीलरशिप के जरिये बुकिंग में फायदा ये है की हर तरह की जानकारी और टेस्ट राइडिंग भी आप कर सकते है।














