लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

[slim_seo_breadcrumbs]

गाड़ियों का ‘बाप’ नए काले अवतार में! 💪 देखें नई Defender OCTA Black Edition का भौकाल, सड़क पर आग लगा देगी! 🚗💨

Defender OCTA Black Edition

Defender OCTA Black Edition : भारत में डिफेंडर पहले से ही मार्किट में मौजूद है और गाडी का काफी क्रेज आज की युवा पीढ़ी में बना हुआ है। बहुत से युवाओ का सपना डिफेंडर लेने का होता है लेकिन इसकी कीमत उनके सपनो पर पानी फेर देती है। ये गाडी एकदम भोकाल टाइप की है। ऑफ रोड हो या रेगिस्तानी इलाका हो, गाडी दमदार परफॉरमेंस के कारण भारत के साथ साथ विदेशो में भी पॉपुलर है। अभी लैंड रोवर Defender का Defender OCTA Black Edition लांच करने वाली है। और ये साल 2026 तक मार्किट में आने वाला है जो की और भी स्टाइलिश और धांसू होने वाला है। हाल ही में लैंड रोवर ने Defender OCTA Black Edition पेश किया है जो और भी आकर्षक लुक के साथ आने वाला है।

Defender (2)

लैंड रोवर ने पेश किया है Defender OCTA Black Edition

डिफेंडर का जो नया एडिशन आने वाला है वो काफी अलग और दमदार होगा, इसमें नाविक ब्लैक और गहरे काले रंग के साथ अलग अलग स्टाइल में फिनिशिंग के साथ आने वाला है। इसमें इंटीरियर में ब्लैक थीम, फेब्रिक और लेदर से काम हुआ है, जो Defender OCTA Black Edition को और भी आकर्षक बनाता है। नए एडिशन में 13.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा, इसके साथ BASS की सुविधा दी गई है। जिससे म्यूजिक इमोशन को महसूस किया जा सकेगा। इसके साथ और भी कई बदलाव नए एडिशन में मिलेंगे जैसे की नए स्टाइल में LED सिग्नेचर ग्राफ़िक, स्मोक्ड टेल लैम्प्स, 6D डायनामिक्स सस्पेंशन और OCTA मोड जो की हाई स्पीड ऑफ रोड के सफर के लिए बेहतरीन फीचर है।

Defender

इंजन में नहीं होगा बदलाव

नए डिफेंडर एडिशन में इंजन OCTA वाला ही दमदार इंजन और फीचर शामिल होंगे। जिसमे 750 Nm का टॉर्क वाला 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो माइल्ड-हाइब्रिड V8 पेट्रोल इंजन होता है। जो की 626 bhp की जबरदस्त पावर देता है। आपको बता दे की इसकी स्पीड काफी जबरदस्त है ये मात्र 3.8 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है।

Defender (1)

करोड़ो में होगी कीमत

अभी के समय में जो मॉडल बाजार में मौजूद है उसकी कीमत करोड़ो रु में है। डिफेंडर OCTA स्टैण्डर्ड मॉडल जो मार्किट में मौजूद है उसकी एक्स शोरूम कीमत करीब 2.59 करोड़ रु है और आने वाले नए एडिशन की कीमत भी करोड़ो में होने वाली है। अगर आपके पास करोड़ो रु है तो आप आसानी से नए एडिशन को भी खरीद पाएंगे। इस तरह की गाड़िया आम लोगो के लिए नहीं होती है। जिनका बजट होता है उनके लिए ये गाड़िया होती है।

Defender (3)

Anita Yadav

मेरा नाम अनीता यादव है और मैं पिछले 8 सालों से टेक्नोलॉजी पर लेख लिखने का काम कर रही हूँ। कंप्यूटर साइंस से पढाई करने के बाद में इसी फील्ड में काम करना पसंद है इसलिए न्यूज़ नॉन स्टॉप के साथ में मिलकर टेक्नोलॉजी विषय को अच्छे से कवर करती हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment