Manesar News: प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मानेसर नगर निगम (Manesar Municipal Corporation) के आयुक्त आयुष सिन्हा का तबादला कर उन्हें फरीदाबाद का जिला उपायुक्त (Deputy Commissioner) बना दिया गया है।
उनकी जगह अब 2020 बैच के आईएएस अधिकारी प्रदीप सिंह को मानेसर निगम की कमान संभालने की जिम्मेदारी मिली है।Manesar News
प्रदीप सिंह फिलहाल नूंह में अतिरिक्त जिला उपायुक्त (Additional Deputy Commissioner) और जिला परिषद के सीईओ के पद पर तैनात थे। हरियाणा कैडर के इस अधिकारी का ताल्लुक भी हरियाणा से ही है। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार या बुधवार तक वह अपना पदभार संभाल लेंगे।Manesar News

अधिकारियों का कहना है कि उनके ज्वाइन करते ही निगम में लंबे समय से लंबित पड़ी टेंडर प्रक्रिया (tender process) को रफ्तार मिल सकेगी।
दिलचस्प बात यह है कि प्रदीप सिंह के लिए गुरुग्राम जिला कोई नया इलाका नहीं है। वह पहले भी सोहना और पटौदी में एसडीएम (Sub Divisional Magistrate) की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इससे उन्हें स्थानीय मुद्दों और प्रशासनिक चुनौतियों को समझने में आसानी होगी।Manesar News
वहीं, आयुष सिन्हा को फरीदाबाद जिले का जिला उपायुक्त बनाया गया है। यह तबादला अचानक हुआ है और रविवार रात ही इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई थी। फरीदाबाद में उन्हें नई चुनौतियों का सामना करना होगा।








