Haryana News: साल के आखिरी महीने में पेट्रोलियम कंपनियों ने होटल, ढाबा और कारोबारी वालों को एक बार फिर राहत का तोहफा दे दिया है। दिसंबर की पहली तारीख से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (commercial LPG cylinder) की कीमत में 10 रुपये की कटौती कर दी गई है। राजस्थान में अब ये सिलेंडर 1608.50 रुपये में मिलेगा, जबकि अभी तक ये 1618.50 रुपये का था।
लगातार दूसरा महीना जब कीमत गिरी
पिछले महीने यानी नवंबर में भी 5 रुपये की कमी की गई थी। ऐसे में दो महीनों में कुल 15 रुपये प्रति सिलेंडर की राहत होटल-रेस्टोरेंट वालों के खाते में आई है। राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया कि नई रेट लिस्ट जारी होते ही संशोधित कीमतें लागू कर दी गई हैं।
उनका कहना है कि ये कटौती बिजनेस सेक्टर के लिए काफी फायदेमंद रहेगी, क्योंकि लंबे समय से कारोबारी लोग कीमतों में स्थिरता और कमी की मांग कर रहे थे।

सालभर में 223 रुपये तक सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर
अगर पूरे 2025 का हिसाब लगाएं तो तस्वीर और साफ हो जाती है। जनवरी में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 1831.50 रुपये का था, जो अब दिसंबर आते-आते 1608.50 रुपये पर पहुंच गया।
मतलब साल भर में कुल 223 रुपये की भारी गिरावट। कारोबारी इसे बड़ी राहत बता रहे हैं, क्योंकि खाने-पीने का धंधा करने वालों का बड़ा खर्चा इसी पर टिका होता है।
घरेलू सिलेंडर पर नहीं मिली राहत
लेकिन आम आदमी के लिए ये खुशी अधूरी ही है। 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर (domestic LPG cylinder) इस साल और महंगा हुआ है। जनवरी में ये 806.50 रुपये का था जो दिसंबर में बढ़कर 856.50 रुपये हो गया। यानी पूरे साल में 50 रुपये की बढ़ोतरी। फिलहाल इस श्रेणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
हालांकि राज्य सरकार बीपीएल परिवारों और उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) के लाभार्थियों को सब्सिडी दे रही है।
इन लोगों को सिलेंडर काफी कम कीमत पर मिल जाता है जिससे गरीब तबके को अभी भी राहत बनी हुई है। बाकी आम उपभोक्ताओं को इंतजार करना पड़ेगा कि कब घरेलू सिलेंडर पर भी कोई अच्छी खबर आए।









