लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

[slim_seo_breadcrumbs]

नए साल से पहले उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानें कब मिलेगी राहत

अगले 24 से 48 घंटों में पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। असम, मेघालय, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल, पंजाब और यूपी के अलग-अलग हिस्सों में 27 दिसंबर की सुबह तक घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है।

दिसंबर खत्म होने को है लेकिन सर्दी का सितम अभी और बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि नए साल के जश्न से पहले उत्तर भारत को ठंड से कोई राहत नहीं मिलेगी।

घने कोहरे और शीतलहर की दोहरी मार झेल रहे लोगों के लिए अगला हफ्ता और भी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।

कोहरे ने रोकी रफ्तार

भारतीय मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी, पंजाब, हरियाणा और बिहार में अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा बना रहेगा।

इससे सड़क परिवहन की रफ्तार धीमी होने के साथ रेलवे और हवाई यातायात में भी देरी हो सकती है।

आईएमडी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी तक कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 30 दिसंबर तक यही हालात बने रहेंगे।

हिमाचल और उत्तराखंड भी 30-31 दिसंबर तक कोहरे की चपेट में रहेंगे।

बिहार में बढ़ेगी ठिठुरन

बिहार में अगले तीन दिन खासतौर पर कठिन रहने वाले हैं। मौसम विभाग के मुताबिक सर्द पछुआ हवाओं की वजह से ठिठुरन और बढ़ेगी।

उत्तर बिहार में दक्षिण बिहार के मुकाबले ज्यादा ठंड पड़ने का अनुमान है।

27 दिसंबर के लिए उत्तर भारत में कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 30 दिसंबर तक पूरे राज्य में शीत दिवस और घने कोहरे की स्थिति कायम रहेगी।

शीतलहर का कहर जारी

उत्तर राजस्थान में 27 दिसंबर को शीतलहर चलने की संभावना है। झारखंड में 27-28 दिसंबर को कुछ इलाकों में तापमान और गिर सकता है।

ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रhe हैं। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि कोहरे में गाड़ी चलाते वक्त फॉग लाइट का इस्तेमाल जरूर करें।

पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

स्काईमेट के अनुमान के मुताबिक 27 से 31 दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 26, 30 और 31 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

अंडमान निकोबार में 27 से 31 दिसंबर के दौरान तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

तापमान में और गिरावट संभव

अगले 24 से 48 घंटों में पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

असम, मेघालय, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल, पंजाब और यूपी के अलग-अलग हिस्सों में 27 दिसंबर की सुबह तक घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें