लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

[slim_seo_breadcrumbs]

110cc स्कूटरों का नया बादशाह Hero Xoom 110 , कीमत ऐसी की दिल खुश हो जाए, फीचर्स एकदम बवाल

Hero Xoom 110

Hero Xoom 110 : देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्रीज में पिछले दो सालो से इतने स्कूटर, बाइक, कार मॉडल आ रहे है की हर सप्ताह कोई ना कोई लांच होता है। जिसमे अलग अलग कंपनी अपने नए तो कुछ अपडेटेड वर्जन लांच करती है। लेकिन फ़िलहाल हीरो की तरफ से नया अपडेट मार्किट में आ चूका है। क्योकि हीरो ने हाल ही में Hero Xoom 110 को अपडेट के साथ लांच कर दिया है। और इस मॉडल को लेकर काफी चर्चा भी चल रही है क्योकि जिस सेगमेंट में इस मॉडल को लांच किया गया है उसमे कई और कंपनी के स्कूटर भी मार्किट में मौजूद है। जिससे इनकी कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है। आइये जानते है क्या कुछ ख़ास इस Hero Xoom 110 में दिया गया है।

Hero Xoom scooter

110cc स्कूटरों का नया बादशाह Hero Xoom 110

मार्किट में फ़िलहाल हीरो ने 110.9 cc के नए मॉडल की लांचिंग की है तो इसमें कई मॉडल को उतारा है। जिनकी कीमत भी अलग अलग है। इसमें Hero Xoom 110 LX , Hero Xoom 110 VX , Hero Xoom 110 ZX और कॉम्बेट एडिशन शामिल है। इसकी कीमते भी अलग अलग है। जो की निचे दी गई है।

  • जूम 110 एलएक्स (LX) की कीमत 74,693 रु (अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत (जयपुर))
  • जूम 110 वीएक्स (VX) की कीमत 78,226 रु (अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत (जयपुर))
  • जूम 110 जेडएक्स (ZX) की कीमत 83,376 रु (अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत (जयपुर))
  • जूम 110 कॉम्बैट एडिशन की कीमत 87,426 रु (अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत (जयपुर))

Hero Xoom scooter 1

Hero Xoom 110 में मिलेगा हल्का और दमदार इंजन

बेहतर माइलेज के लिए इंजन का हल्का और दमदार होना जरूरी है और हीरो के इस स्कूटर में एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, एसआई (SI) इंजन दिया गया है जो की 110.9 cc का है और इसमें माइलेज के लिए फ्यूल इंजेक्शन (FI) सिस्टम दिया गया है जो की कार्बोरेटर सिस्टम के मुकाबले इंजन की माइलेज को अच्छा बनाता है। इस स्कूटर का इंजन 8.15 PS @ 7250 rpm की अधिकतम पावर के साथ 8.70 Nm @ 5750 rpm अधिकतम टॉर्क देता है। स्कूटर में 5.2 लीटर का पेट्रोल टंकी दिया गया है।

बेहतर सस्पेंशन और ब्रेक्स सिस्टम

Hero Xoom 110 में काफी पॉवरफुल टेलिस्कोपिक हैड्रोलिक शॉक ऑब्जर्वर फ्रंट में दिया गया है उबड़ खाबड़ रास्तो पर भी आपको सफर में परेशानी नहीं होगी और बैक में इसमें स्पिरिंग लोडेड हाइड्रोलिक डैम्पर सस्पेंशन मिलता है। आपके साथ पीछे बैठे व्यक्ति को भी दिक्क्त नहीं होती है। ब्रेकिंग सिस्टम भी इसमें अच्छे दिए गए है। IBS ब्रेकिंग सिस्टम इसमें है और पीछे ड्रम ब्रेक दिया गया है। जिससे स्कूटर को स्पीड में आसानी से कण्ट्रोल किया जा सकता है। इसके साथ इसमें अलॉय व्हील और टायर फ्रंट में 90 / 90 – 12 और पीछे का टायर 100/80-12 दिया गया है जो अच्छी ग्रिप देता है। कीचड़ या फिसलन वाले स्थानों पर अच्छी पकड़ बनी रहती है। जिससे एक्सीडेंट के चांस कम हो जाते है।

Hero Xoom scooter 2

डिजिटल कँनेटिविटी के साथ स्टाइलिश लुक

हीरो ने इस स्कूटर में I3S टेक्नोलॉजी दी है और साथ में आपको USB चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है। कही पर भी फ़ोन की बैटरी खत्म हो जाती है तो आसानी से आप चार्ज कर सकते है। साइड में स्टैंड सेंसर मिलता है और जब तक ये लगा रहेगा, स्कूटर स्टार्ट नहीं होगा। ये सेफ्टी फीचर आजकल सभी मॉडल में आने लगा है। इसके साथ इसमें प्रोजेक्टर LED हेड लैम्प्स और पीछे की लाइट H टाइप LED दी गई है। जो काफी दमदार लुक देती है। इसमें ब्लूटूथ का विकल्प भी दिया गया है।

Hero Xoom scooter

EMI पर ले सकते है स्कूटर

अगर आपका बजट थोड़ा टाइट है तो आप डाउन पैमेंट के साथ EMI पर भी इसको ले सकते है। हालाँकि EMI कितना होगा ये आपके डाउन पैमेंट और बैंक के ब्याज दर पर निर्भर करता है। अगर आप कम से कम 10 से 15 हजार के बिच डाउन पेमेंट करते है तो 2500 से 3500 रु के बिच हर महीने आपको EMI भरनी पड़ सकती है। इसके सम्बंधित में अधिक जानकारी आप नजदीकी हीरो के शोरूम से ले सकते है।

Note : यह सिर्फ एक अनुमान है। सटीक ईएमआई की जानकारी के लिए, आपको अपने नजदीकी डीलरशिप पर फाइनेंस के विकल्पों के बारे में पूछताछ करनी चाहिए।

Anita Yadav

मेरा नाम अनीता यादव है और मैं पिछले 8 सालों से टेक्नोलॉजी पर लेख लिखने का काम कर रही हूँ। कंप्यूटर साइंस से पढाई करने के बाद में इसी फील्ड में काम करना पसंद है इसलिए न्यूज़ नॉन स्टॉप के साथ में मिलकर टेक्नोलॉजी विषय को अच्छे से कवर करती हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment