Matter Aera Electric Bike : आपने देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर तो काफी देखे होंगे और इलेक्ट्रिक बाइक भी मौजूद है लेकिन इलेक्ट्रिक बाइक के साथ गियर सिस्टम वाली बाइक आपने नहीं देखी होगी। लेकिन अब आप इस इलेक्ट्रिक बाइक को गियर सिस्टम के साथ खरीद भी पाएंगे। Matter Aera ने देश की पहली ऐसी बाइक लांच कर दी है जो की इलेक्ट्रिक होने के साथ साथ गियर सिस्टम के साथ आ रही है। इससे अधिक पावर के साथ अधिक कण्ट्रोल भी मिलेगा। Matter Aera की इलेक्ट्रिक बाइक हाल ही में लांच हुई है। लांच होने के बाद इसकी डिमांड भी काफी देखने को मिल रही है। आइये जानते है क्या कुछ ख़ास इसमें दिया गया है।

Matter Aera Electric Gear Bike Technical Details
ये देश की पहली ऐसी बाइक है जिसमे गियर सिस्टम दिया गया है। और इसको शहरी क्षेत्र और ग्रामीण दोनों ही तरह के एरिया के हिसाब से बनाया गया है। इस बाइक में 11.5 kW (लगभग 15.4 bhp) की इंटरनल परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मशीन (IPMSM) मोटर दी गई है और पावर के लिए बैटरी पैक 5kWh का इसमें दिया गया है और इस बैटरी की सबसे खास बात ये है की इसमें लिक्विड कूलिंग सुविधा है। यानि की तापमान को स्टेबल रखने में बैटरी काफी हद तक सक्षम है। जिससे इसकी लाइफ और परफॉरमेंस काफी अच्छी हो जाती है। इस बाइक में अलग अलग मोड दिए गए है।

125km की रेंज के साथ दमदार स्पीड
11.5 kW (लगभग 15.4 bhp) की इंटरनल परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मशीन (IPMSM) मोटर के साथ ये बाइक अलग अलग मोड में अलग अलग रेंज देती है। इसमें रियल वर्ल्ड, इको मोड रेंज है जिसमे 125km सिंगल चार्ज में रेंज बताई जा रही है लेकिन कुछ सूत्रों के मुताबिक इसकी रेंज 172km भी बताई जा रही है। अभी ये मॉडल लांच हुआ है तो जल्द ही इसकी सभी खुबिया और कमजोरी सामने आ जाएँगी। फ़िलहाल के लिए इस बाइक में 0 से 40km की स्पीड मात्र 2.8 सेकंड में जाने की क्षमता है। इस बाइक में 2 मॉडल लांच हुए है। जिसमे मैटर एरा 5000 और मैटर एरा 5000+ शामिल है।

कई कलर कॉम्बिनेशन में होगी उपलब्ध
इस बाइक में कई कलर वेरिएंट आपको मिल जायेंगे। इसमें ब्लैक और ब्लू का कॉम्बिनेशन मिलेगा, ब्लेज रेड , कॉस्मिक वाइट, नोर्ड ग्रे और कॉस्मिक ब्लैक वेरिएंट मौजूद है। इस बाइक का लुक काफी दमदार है । ये काफी हद तक पेट्रोल बाइक जैसा ही लुक देती है। इसमें 7 इंच का TFT डिस्प्ले , स्पीड, गियर, रेंज और अन्य फंक्शन नोटिफिकेशन शामिल है। इसके साथ म्यूजिक, ब्लू टूथ कँनेटिविटी जैसे फीचर शामिल है। इस बाइक और बैटरी पर 3 साल या 45,000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) की वारंटी मिलती है।

ये बाइक 5 घंटे से कम समय में नार्मल चार्जर से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है जबकि फ़ास्ट चार्जिंग का ऑप्शन भी इसमें शामिल है। जिससे ये बाइक डेढ़ से दो घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। फ़ास्ट चार्जर में इसमें 1kW का ऑनबोर्ड चार्जर मिलता है जिसमे DC फ़ास्ट चार्जर के साथ कॉम्बिनेशन शामिल है। इसमें ड्यूल डिस्क ब्रेक और ABS भी दिया गया है। जिससे सेफ्टी के मामले में बाइक काफी बेहतर हो जाती है।
कीमत 2 लाख रु के करीब
इस बाइक के दो मॉडल मार्किट में फ़िलहाल लांच किये गए है जिसमे मैटर एरा 5000 की कीमत 180000 से 184000 रु और मैटर एरा 5000 प्लस की कीमत करीब 193000 रु से ऊपर है। हालाँकि इसमें RTO , बीमा जैसे चार्ज जुड़ने के बाद ये 2 लाख रु से ऊपर की कीमत में आपको मिलेगी













