YAHAMA MT-15 V2 : स्पोर्टी लुक और युवाओ के बीच जिस बाइक का क्रेज है उसमे YAHAMA MT-15 V2 का नाम सबसे ऊपर आता है। क्योकि ये बाइक देखने में स्टाइलिश होने के साथ साथ इसमें ताकत भी काफी जबरदस्त है। हाई पावर का इंजन इसमें दिया गया है। जिससे युवाओ को स्टाइल के साथ अच्छा लुक और जबरदस्त स्पीड वाली बाइक मिलती है। अगर आपका सपना भी अपनी पसंद की YAHAMA MT-15 V2 खरीदने का है लेकिन आपके पास बजट नहीं है तो चिंता करने की बात है क्योकि आप अब कुछ डाउन पेमेंट भरकर और फिर हर महीने EMI पर बाइक को ले सकते है।

इससे आपका सपना भी पूरा हो जायेगा और बाइक भी आपकी हो जाएगी। धीरे धीरे आप लोन को चुकता कर सकते है। अभी हाल ही में YAHAMA MT-15 V2 में काफी बदलाव किये गए है। जिसके बाद से इसका लुक काफी मस्कुलर हो चूका है। देखने में एकदम नया स्टाइल और स्पीड के दौरान बेहतर स्टेबिलिटी के लिहाज से इसमें अब 37mm के USD फ्रंट फोर्क दिए है। जो बाइक को स्पीड में स्टेबल रखने में मदद करते है। अगर आप ये बाइक खरीदना चाहते है तो आइये जानते है कितना डाउन पेमेंट आपको करना होगा और क्या कीमत है इस बाइक की
MT-15 V2 के नए फीचर
यामाहा की हाल ही में अपग्रेड हुई MT-15 V2 बाइक में काफी बदलाव हुआ है। इसमें ड्यूल ABS सिस्टम को इंसटाल किया गया है। जिससे हाई स्पीड में भी दुर्घटना होने या बाइक के फिसलने का खतरा कम हो जाता है। इस बाइक में फुल डिजिटल LCD डिस्प्ले कंसोल दिया गया है। जिसमे आपको अलग अलग इंडिकेटर और डिजिटल कनेक्टिंग की सुविधा मिलती है। MT-15 V2
में नए LED टर्न इंडिकेटर और नए कलर ऑप्शन शामिल किये गए है और ये बाइक BS6 फेज 2 के नॉर्म के मुताबिक डिज़ाइन की गई है।

डाउन पेमेंट और EMI के विल्कप
इसकी कीमत की बात करे तो 2 लाख रु से 2 लाख 20 हजार रु तक की कीमत इसकी है। लेकिन एक्स शोरूम कीमत 1.70 लाख से 1.75 लाख (मॉडल के मुताबिक) है और इसमें आपको RTO और बीमा के लिए भी पैसे देने होंगे तो ऐसे करके ये आपको 2 लाख रु से ऊपर ही बैठती है। इसकी EMI और डाउन पैमेंट शोरूम और बैंको में चल रहे ऑफर पर भी निर्भर है लेकिन न्यूनतम डाउन पेमेंट इसकी कुल कीमत की 10% से 20% तक होता है। मान लीजिए आप ₹25,000 से ₹30,000 का डाउन पेमेंट करते हैं। तो आपका लोन 1,82,049 रु के करीब बचता है यदि बाइक की कीमत 2,07,049 रु है और इस पर बैंक आपसे 9 से 11 फीसदी तक की ब्याज दर लेगा और यदि आप 3 साल के लिए EMI चाहते है तो फिर 5500 रु से 6500 रु तक की बनने वाली है। जितना अधिक डाउन पेमेंट आप करते है उतना ही कम EMI आपको भरना होता है।

अच्छा CIBIL होगा जरुरी
अगर आप चाहते है की आपको कम से कम डाउन पेमेंट भरना हो तो इसके लिए जरुरी होगा की आपका CIBIL स्कोर काफी अच्छा हो। इससे आपको 10 से 20 हजार रु डाउन पेमेंट भरकर बाकी EMI में आपको बाइक मिल जाती है। लेकिन कम डाउन पेमेंट होने के कारण लोन राशि बढ़ जाती है। जिससे EMI की लिमिट भी बढ़ती है।

नोट: यह सिर्फ एक अनुमानित गणना है। सटीक EMI और डाउन पेमेंट जानने के लिए आपको अपने नजदीकी यामाहा डीलरशिप या बैंक/फाइनेंस कंपनी से संपर्क करना होगा। वे आपके क्रेडिट स्कोर और आय के आधार पर सबसे अच्छी फाइनेंस योजना बता पाएंगे।













