लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

[slim_seo_breadcrumbs]

Honda Activa 7G: 110cc इंजन, 60kmpl माइलेज के साथ होगी लॉन्च, देखें खूबियां

Honda Activa 7G

Honda Activa 7G : अगर आपके पास Honda Activa स्कूटी पहले से है तो आपको इसके बारे में अच्छी तरह से पता होगा। काफी किफायती होने के साथ साथ ये माइलेज में भी काफी बेहतर है, इसके साथ महिलाओ और पुरुषो दोनों के लिए ही ये स्कूटी अच्छा विकल्प है। और अब हौंडा कंपनी एक्टिवा सीरीज में अब नया मॉडल भी लांच करने जा रही है। जिसमे काफी बेहतरीन फीचर शामिल होंगे। इसके साथ साथ ये 7G होगी तो इसमें माइलेज भी काफी बेहतर हो जाएगी। आगामी कुछ समय में आने वाली इस Honda Activa 7G मॉडल का लुक भी थोड़ा अलग होने वाला है। आइये जानते है इसमें क्या कुछ ख़ास मिलने वाला है।

 Honda activa

बेहतर माइलेज के साथ मिलेगी दमदार स्पीड

Honda Activa की स्पीड तो पहले भी काफी अच्छी थी और आगे भी आने वाले मॉडल में बेहतरीन देखने को मिलेगी, लेकिन इसमें एक बदलाव जो होगा वो होगा माइलेज का। आने वाले Honda Activa 7G मॉडल में पेट्रोल की खपत काफी हद तक कम हो जाएगी। ये नया मॉडल मीडिया सूत्रों के मुताबिक 55 से 60kmpl तक की माइलेज देने में सक्षम होगा। लेकिन आपको थोड़ा इंतजार करना होगा क्योकि इसकी लांचिंग साल 2026 के अप्रेल माह तक हो सकती है। लेकिन कुछ सूत्रों के मुताबिक दिसम्बर 2025 तक ये लांच हो सकती है।

 Honda activa 2

बजट में आएगी दमदार स्कूटी

Honda Activa के जो मॉडल फ़िलहाल मार्किट में मौजूद है उनकी कीमत 70 से 80 हजार के बीच में है। जबकि Honda Activa 7G मॉडल की कीमत फ़िलहाल आधिकारिक रूप से सामने तो नहीं आई है लेकिन सूत्रों के मुताबिक 80 से 95 हजार के बीच में इसकी कीमत हो सकती है। इसमें आपको RTO चार्ज, insurance चार्ज अलग से देना पड़ सकता है। इस बजट में कंपनी मार्किट में एक दमदार इंजन के साथ स्टाइलिश लुक और एडवांस टेक्नोलॉजी बदलाव के साथ मार्किट में Honda Activa 7G को उतार सकती है। बॉडी में नए शार्पर बॉडी पैनल, स्पोर्टी लुक, नए LED हेडलैम्प्स डिज़ाइन नए मॉडल के लुक को पहले के मॉडल से बेहतर और स्टाइलिश बनाएंगे।

 Honda activa 3

डिजिटल इंस्टूरमेंट कंसोल के साथ स्मार्ट सिस्टम

 Honda activa 5

Honda Activa 7G में कंपनी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ साथ फ्यूल इंडिकेटर, ट्रिप मिटेर, रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर, एंटी थेप्ट अलार्म, रिमोट बूट अनलॉक जैसे फीचर भी शामिल करने वाली है। इसके साथ इसमें साइलेंट स्टार्ट तकनीक की सुविधा मिलेगी। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ इंजन ऑन ऑफ बटन भी इसमें शामिल होने वाले है। इस नई स्कूटी में 109.51cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन शामिल होगा जो काफी हल्का और दमदार भी है, इतने सारे फीचर के साथ Honda Activa 7G युवाओ को काफी लुभाएगी। तो इंतजार कीजिए जल्द ही आपको Honda Activa 7G का टीज़र भी देखने को मिलने वाला है।

Anita Yadav

मेरा नाम अनीता यादव है और मैं पिछले 8 सालों से टेक्नोलॉजी पर लेख लिखने का काम कर रही हूँ। कंप्यूटर साइंस से पढाई करने के बाद में इसी फील्ड में काम करना पसंद है इसलिए न्यूज़ नॉन स्टॉप के साथ में मिलकर टेक्नोलॉजी विषय को अच्छे से कवर करती हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment