पेट्रोल के बढ़ते दाम से परेशान? तो घर ले आइए CNG बाइक जो देगी 100km/kg का माइलेज

Bajaj CNG bike : देश में तेजी के साथ CNG एवं इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग बढ़ रही है। क्योकि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमते जेब पर भारी जो पड़ रही है। आप भी पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशां ही और ऐसा कोई विकल्प तलाश रहे है जो की कम दाम में उपलब्ध हो और आपके जेब पर पेट्रोल डीजल के बोझ को भी कम करे तो आपके पास दो ही विकल्प मौजूद है। या तो आपको इलेक्ट्रिक की तरफ जाना होगा या फिर आपको CNG मॉडल की तरफ जाना होगा। EV व्हीकल की लिमिट होती है। जिससे आपको लॉन्ग टाइम के लिए उपलब्धता नहीं मिलेगी। लेकिन आपको CNG में फुल सुविधा मिलेगी। पुरे देश में CNG स्टेशन मौजूद है ऐसे में CNG व्हीकल एक बेहतर विकल्प बन सकता है।

bajaj freedom bike

अगर आप बाइक की तलाश कर रहे है जो की CNG में हो साथ में पेट्रोल का विकल्प भी मौजूद हो तो हाल ही में बजाज ने दुनिया की पहली CNG और पेट्रोल से चलने वाली बाइक लांच की है जो की बजाज फ्रीडम 125 मॉडल है। ये बाइक पेट्रोल और CNG दोनों पर ही चल सकती है। इससे फायदा ये है की यदि कही पर CNG खत्म हो जाती है और स्टेशन नहीं है तो पेट्रोल से भी आप काम चला सकते है। जो लोग पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशां हो चुके है और एक अच्छी माइलेज वाला विकल्प तलाश रहे है उनके लिए Bjaj फ्रीडम 125 एक अच्छा विकल्प बन रहा है। आइये जानते है क्या कुछ ख़ास इस बाइक में मिलने वाला है।

बजाज फ्रीडम 125 CNG पर देगी बेहतर माइलेज

पेट्रोल बाइक की तरह ही इस बाइक में भी सभी फंक्शन लगभग समान ही है लेकिन इंजन में बदलाव आपको देखने को मिलता है। क्योकि ये CNG और पेट्रोल दोनों ही ईंधन से चलने वाली बाइक है। बजाज फ्रीडम 125 में सिंगल सिलेंडर 124.58cc का इंजन मिलता है। जो काफी हल्का और हाई पावर वाला इंजन है। ये 5 स्पीड गियर बॉक्स के साथ है। इस बाइक में 2 लीटर पेट्रोल टंकी और 2 किलोग्राम की CNG टंकी दी गई है। ये नार्मल बाइक है स्पीड के मामले में भी ठीकठाक ही है। CNG में 90 तो पेट्रोल में 93 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड इसमें मिलती है। और इस बाइक का कुल वजन करीब 147.8 किग्रा (कर्ब वेट) है।

bajaj freedom 125

बाइक में फ्रंट में डिस्क ब्रेक भी दिए गए है लेकिन ये टॉप मॉडल में है और बेस मॉडल में इसमें ड्रम ब्रेक मिलते है। इसके साथ साथ इस बाइक में आपको पेट्रोल और CNG में बाइक को चलाने के लिए स्विच मिलता है। जिससे आप आसानी से पेट्रोल या CNG में बाइक को स्विच कर सकते है। इस बाइक की कीमत करीब 1 लाख रु टॉप मॉडल की है जबकि बेस मॉडल की कीमत करीब 85 हजार रु है।

माइलेज के मामले में दमदार बाइक

बजाज का ये CNG मॉडल माइलेज के मामले में भी काफी बेहतर है। CNG में ये बाइक 102 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज दे सकती है। जो की कंपनी का दावा है। हालाँकि पेट्रोल में भी माइलेज इसकी काफी बेहतर है। 65kmpl तक की माइलेज पेट्रोल में भी बजाज फ्रीडम 125 दे देती है। इसकी रेंज CNG में करीब 200km तक की है। लेकिन पेट्रोल की सुविधा होने के कारण आपको दिक्क्त नहीं होती है। CNG खत्म होने के बाद आप इसको पेट्रोल में भी चला सकते है। इस बाइक की डिमांड काफी अधिक है। खासकर उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र एवं गुजरात राज्य में इसकी काफी डिमांड है। अगर आपको ये बाइक लेनी है तो आप नजदीकी बजाज बाइक शोरूम पर विजिट कर सकते है। इस बाइक की बिक्री की बात करे तो मार्च 2025 तक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 9,591 यूनिट्स, गुजरात में 8,747 यूनिट्स और उत्तर प्रदेश में 5,428 यूनिट्स बिक चुकी हैं

Note : यहाँ पर केवल जानकारी दी गई है। अधिक विस्तृत जानकारी के लिए आपको बजाज शोरूम पर विजिट करना चाहिए।

Leave a Comment